विरोध पर ससुरालियों ने महिला को पीटा
क्षेत्रके झरोठी गांव में एक विधवा के साथ उसके ससुर ने छेड़खानी की। महिला ने विरोध कर परिवार के दूसरे सदस्यों को बताया तो महिला का सहयोग करने के बजाय उसे चुप रहने के लिए कहा गया। महिला चुप नहीं रही तो उसकी पिटाई की गई। अपनी बेटी के साथ आई विधवा की मां की भी पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर सास जेठानी सहित चार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी ससुर धर्मपाल, सास, जेठ राजेश जेठानी पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि जब उसकी ससुराल पक्ष से किसी ने भी नहीं सुनी तो उन्होंने अपनी मां को ये बातें बताई। मां जब घर आई और उनको कहने लगी तो उन्होंने पीड़ित की मां पीड़ित की पिटाई थी की।