पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए आगे आएं : सैनी

बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए आगे आएं : सैनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटीबचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में सहयोग के लिए कन्या महाविद्यालय खरखौदा की प्राचार्य डॉ. सुरेश बूरा ने टीम गठित कर छात्राओं को सेमीनार लगाकर जागरूक किया। कंप्यूटर प्रोफेसर एवं टीम इंचार्ज डॉ. रमेश सैनी ने कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को सेमीनार के तहत जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि आज का युग बेटियों को आगे लाने, पढ़ाने, उचित शिक्षा दिलाने का समय है। हमें बेटियों को उच्च शिक्षा देकर आगे लाना होगा। कई स्थानों पर अभिभावक बेटियों को उच्च शिक्षा देने से कतराते हैं, जबकि ये गलत है। इसलिए हमें अपनी बेटियों को बेटों की तरह उच्च शिक्षित करने के लिए पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी छात्राओं के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना चलाई हुई है। अभिभावकों को भी आगे आना होगा। डॉ. सैनी ने कहा टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों की सैकड़ों छात्राओं को आधुनिक शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कैरियर आप्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. रमेश सैनी ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है। छात्राओं को प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए हमें अपने विषयों का चयन करना चाहिए।

भ्रूणहत्याकी सूचना देने वाले को ईनाम : टीमइंचार्ज डॉ. रमेश सैनी ने छात्राओं को सेमीनार के दौरान कहा कि भ्रूणहत्या करने वालों की जानकारी देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों को जड़ से उखाड़ना होगा। ताकि उन्नत समाज बनाया जा सके।