महिला लापता, पति बोला बंधक बनाया
शादी में गया था परिवार, घर आए चोर
अंकुल ने भूटान में जीता कांस्य पदक
खरखौदा | भदानागांव में स्थित शिवाजी विद्यापीठ स्कूल के खिलाड़ी अंकुल ने भूटान के थिंपू शहर में हुई नेशनल स्काई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पदक जीत विद्यालय जिले का नाम रोशन किया है। पदक लेकर विद्यालय में पहुंचने पर खिलाड़ी अंकुल का भव्य स्वागत किया। प्राचार्य धीर सिंह नैन ने कहा कि भूटान से अंकुल ने कांस्य पदक प्राप्त कर उनके स्कूल, गांव जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी अंकुल ने नेशनल स्तर पर स्वर्ण सहित विभिन्न पदक जीते नाम रोशन किया है। उन्होंने पदक लेकर लौटे अंकुल का भव्य स्वागत किया और सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।