- Hindi News
- पंचायत पर काम कराके मजदूरी नहीं देने का लगाया आरोप
पंचायत पर काम कराके मजदूरी नहीं देने का लगाया आरोप
नकलोईगांव पंचायत पर मजदूर मिस्त्रियों ने आरोप लगाया है कि पंचायत ने उनसे काम करा लिया और अब उनकी मजदूरी देने से मना कर रही है। मजदूरों ने बुधवार को मामले की शिकायत खरखौदा एसडीएम को दी है। जिन्होंने बीडीपीओ को निर्देश दिए हैं कि तत्काल प्रभाव से मजदूरों को उनकी मजदूरी दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाए। मजदूर ठेकेदार श्यामा का कहना है कि उन्होंने नकलोई गांव पंचायत की सरकारी मूल्य पर पांच गलियों में काम किया था, गली निर्माण का काम पूरा करने के बाद जब पेमेंट लेने के लिए सरपंच के पास गए तो उन्होंने पेमेंट देने से मना कर दिया। मजदूरों का कहना है कि उनकी आजीविका संकट में है। करीब 90 हजार रुपए की राशि पंचायत ने बेवजह से रोकी हुई है। पीड़ित मजदूरों ने मामले की शिकायत एसपी, डीसी, लेबर कोर्ट, थाना प्रभारी बीडीपीओ को कर कार्रवाई की मांग की है।