पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरमाणा गांव की कई गलियां खस्ताहाल, ग्रामीण परेशान

फरमाणा गांव की कई गलियां खस्ताहाल, ग्रामीण परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरमाणागांव की कई गलियां इतनी अधिक खस्ताहाल हैं जो ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनीं हुई हैं। ग्रामीणों ने इस बारे में खंड विकास कार्यालय को भी शिकायत दी है, लेकिन खस्ताहाल गली को ठीक करने की दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गांव निवासी प्रवीन कुमार, सुमेर सिंह, अशोक कुमार का कहना है कि इस बारे में कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। फरमाणा गांव के साथ उपेक्षा का व्यवहार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव में दो पंचायत बनाने की मांग भी की हुई है, ताकि गांव का योजनाबद्ध तरीके से विकास कराया जा सके। इस बारे में डीसी एसडीएम को भी शिकायत दी हुई है। ताकि गांव की समस्या का समाधान हो सके।