पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीटर में हेराफेरी कर चोरी करने वालों पर निगम करेगा सख्ती

मीटर में हेराफेरी कर चोरी करने वालों पर निगम करेगा सख्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिनउपभोक्ताओं द्वारा अपने बिजली के मीटरों में सेटिंग कराके बिजली चोरी की जा रही है, ऐसे उपभोक्ताओं पर सख्ती करने के लिए बिजली निगम ने पूरी तैयारी कर ली है।

निगम एक ऐसी टीम तैयार करेगा जो डोर-टू-डोर जाकर बिजली के मीटरों को चैक करेगी और मीटरों में सेटिंग कर रीडिंग कम ज्यादा करने वालों को पकड़कर उन पर केवल भारी जुर्माना करेगी बल्कि उन पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। एसडीओ अमित गर्ग कर कहना है कि बिजली निगम अब बिजली चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई करेगा।

जिन उपभोक्ताओं के मीटरों में सेटिंग मिली उनके मीटर उखाड़कर उन्हें लैब में भेजा जाएगा और ऐसे उपभोक्ताओं से भारी जुर्माना वसूला जाएगा। उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मीटरों की जांच के लिए अगल से टीम गठित होगी।

तोएफआईआर से बच सकेंगे उपभोक्ता : अगरउपभोक्ताओं के एफआईआर से बचना है तो जिन उपभोक्ताओं के मीटर से सेटिंग है या फिर उनके मीटर की सील टूटी हुई है, या उपभोक्ता को आशंका है कि उनके बिजली मीटर में कोई आंतरिक फाल्ट है तो वे अपनी शिकायत पहले ही निगम कार्यालय में भिजवा दें। इससे केवल जुर्माना अदा करना पड़ेगा, एफआईआर से बचा जा सकता है।

^बिजली निगम ने योजना बनाई है कि खरखौदा शहर ग्रामीण इलाके में लोगों ने मीटर में छेड़छाड़ कराके बिजली चोरी के तरीके ढूंढे हुए हैं। ऐसे बिजली चोरों का पर्दाफाश करने के लिए निगम मीटरों की जांच करेगा और इस जांच में विजिलेंस की भी मदद ली जाएगी। पकड़े जाने पर भारी जुर्माना और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।’’अमित गर्ग,एसडीओ बिजली निगम, खरखौदा।