पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण और गंदगी फैलने के कारण ग्रामीणाें को हो रही काफी परेशाानी

अतिक्रमण और गंदगी फैलने के कारण ग्रामीणाें को हो रही काफी परेशाानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा | दिल्लीमार्ग पर स्थित वार्ड संख्या 7 की गली में अतिक्रमण गंदगी फैलने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण गंदगी फैलने के कारण गली के हालात इतने अधिक खराब हैं कि यहां से गुजरना भी दूभर हो रहा है गली में गंदगी फैलने से बीमारी फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है। अफसोस की बात तो ये है कि नगरपालिका को भी इस बारे में कई बार सूचित किया है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। वार्डवासी प्रदीप कुमार, अजय कुमार, सुरेश, सुदेश, अमित कुमार, आकाश कुमार का कहना है कि उनकी गली में हाई प्रोफाइल लोगों के अतिक्रमण है, लेकिन नगरपालिका इस दिशा में कोई व्यापक कदम नहीं उठा रही है।