- Hindi News
- मटिंडू मौरखेड़ी मार्ग पर टूटे हुए खंभे की सुध लेने वाला कोई भी नहीं है
मटिंडू-मौरखेड़ी मार्ग पर टूटे हुए खंभे की सुध लेने वाला कोई भी नहीं है
खरखौदा | मटिंडू-मौरखेड़ीमार्ग पर काफी समय से पीवीसी केबल युक्त खंभा सड़क किनारे टूटा हुआ पड़ा है। जिसकी सुध बिजली निगम ने अभी तक नहीं ली है। इस टूटे हुए खंभे के कारण हादसे होने की आशंका रहती है। ग्रामीण रामकंवार, सोमबीर, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार का कहना है कि सड़क किनारे यह खंभा पिछले काफी समय से टूटा हुआ पड़ा है। इस बारे में बिजली निगम को भी कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि खंभा टूटने के कारण थ्री फेज की रस्सा केबल भी लटकी हुई जो हादसे का कारण बनी हुई है।