- Hindi News
- पुराने बाजार में आभूषण नकदी नहीं मिली तो कपड़ों को बिखेर गए चोर
पुराने बाजार में आभूषण नकदी नहीं मिली तो कपड़ों को बिखेर गए चोर
खरखौदा | पुरानाबाजार वार्ड संख्या पांच में स्थित शिवकुमार सुनार पुत्र अमर सिंह का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर पिछले एक सप्ताह से बाहर गए हुए थे। इन्हीं दिनों में चोरों ने घर में घुसकर अलमारी दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने देखा कि उनके घर के अंदर कपड़े बिखरे पड़े हैं। जबकि घर में कोई नहीं है। इस बारे में पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी तो उन्होंने बताया कि वे तो बाहर गए हुए हैं। वे तत्काल खरखौदा पहुंचे और उन्होंने तलाशी ली तो पाया कि घर में तो नकदी रखी हुई थी और ही आभूषण थे, इसलिए कोई कीमती सामान चोरी नहीं हुआ। ये महज इत्तफाक था कि घर में आभूषण पैसे नहीं रखे थे। इससे पहले भी खरखौदा में कई चोरियां हो चुकी हैं पर पुलिस इनका पर्दाफाश अभी तक नहीं कर पाई है।