पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक बैठक में भारी संख्या में पहुंचेंगे नव चयनित जेबीटी

रोहतक बैठक में भारी संख्या में पहुंचेंगे नव चयनित जेबीटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणापात्र अध्यापक संघ खरखौदा के प्रधान वीरेंद्र दहिया ने नव चयनित जेबीटी से आह्वान किया है कि 15 फरवरी को प्रदेश स्तर पर रोहतक में होने वाली बैठक में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नव चयनित जेबीटी को नियुक्ति पत्र देने में जानबूझकर आनाकानी कर रही है और जांच का काम देरी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 6400 नव चयनित के अंगूठों हस्ताक्षरों के नमूने भिवानी में कमेटियों के माध्यम से लिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक इनमें से किसी का भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार नव चयनित जेबीटी को नियुक्ति पत्र देने के लिए सकारात्मक दिशा नहीं अपना रही है।

उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को रोहतक की जाट धर्मशाला में प्रदेश स्तर पर होने वाली बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा और प्रदेश सरकार से नियुक्ति पत्र की दिशा में कार्रवाई की मांग की जाएगी। नवचयनित जेबीटी से बैठक में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है।