पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अभियान हुआ उपेक्षा का शिकार

स्वच्छता अभियान हुआ उपेक्षा का शिकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा| स्वच्छताअभियान पूरी तरह से प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है। नपा कार्यालय से मात्र 50 मीटर दूरी पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक ब्वायज स्कूल के साथ पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम होने गंदगी फैली हुई है। स्कूली छात्रों एवं स्टाफ के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दिन अभियान चलाकर कागजों में खानापूर्ति कर ली। लेकिन गंदगी को दूर करने पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के लिए विशेष कार्रवाई नहीं की। अब सवाल ये उठता है कि नालों की सफाई किए बगैर कैसे स्वच्छता अभियान को साकार किया जा सकता है। स्कूल के मुख्य द्वार के दोनों ओर इतनी अधिक गंदगी का आलम है कि यहां पर बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।