- Hindi News
- डीसी से रामलीला मंच का स्थान बदलने की मांग
डीसी से रामलीला मंच का स्थान बदलने की मांग
वार्डसंख्या 5 में बस्ती के बीच स्थित छोटे मैदान में रामलील मंचन किया जाता है, इस बार बस्तीवासियों ने डीसी से लिखित में अपील की है कि रामलीला मंच का स्थान स्थानातंरण कराया जाए। शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि देर रात्रि तक लाउडस्पीकर बजने के कारण एक तरफ जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है वहीं दूसरी तरफ बीमार एवं बुजुर्ग लोगों को भी दिक्कत होती है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि रात्रि की रामलीला मंचन के दौरान विभिन्न स्थानों से शरारती तत्व आते हैं और जाते वक्त बस्ती वासियों के घरों में ईंट-पत्थर फेंकते हैं। जिससे वार्ड वासी एवं बस्ती वासियों को काफी दिक्कत होती है। यही नहीं इस दौरान कई शरारती तत्व शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू रहते हैं। पिछले वर्षों में हुई रामलीला मंचन के दौरान भारी झगड़े हुए हैं। वार्ड वासियों ने डीसी से स्थान बदलने की मांग की है। जिला उपायुक्त में मामले की जांच के आदेश दिए हैं।