पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीले पानी से छुटकारा दिलाने में जन स्वास्थ्य विभाग फेल

पीले पानी से छुटकारा दिलाने में जन स्वास्थ्य विभाग फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योजनाआगामी 2030 तक की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखकर 24 घंटे चलने वाली नहर से कनेक्शन लेकर 22 करोड़ की राशि खर्च कर खरखौदावासियों को स्वच्छ पेयजल देने की थी, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की लेटलतीफी और अरुचि के कारण इसका शहर को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

22 करोड़ रुपए तो खर्च कर दिए गए, लेकिन आज तक पीले पानी एवं गंदगी युक्त पानी से छुटकारा नहीं मिल सका है। मौजूदा हाल में खरखौदा के लगभग सभी हिस्सों में दिल्ली मार्ग पर स्थित बड़ी डिग्गी से नई लाइनों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है, लेकिन पेयजल में गंदगी के कारण पेयजल पीने योग्य तो दूर की बात, रोजमर्रा के काम में भी प्रयोग नहीं हो पा रहा है। जिससे खरखौदा वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदारों ने अभी तक इस दिशा में कोई व्यापक कदम नहीं उठाए हैं।

^नई लाइनें जोड़ी गई है। कहीं पर लीकेज की भी शिकायत नहीं है। फिर भी दूषित पानी सप्लाई होने की शिकायतें रही हैं। ठेकेदारों को सभी संबंधित लाइनों को चेक कर शिकायत दूर करने के निर्देश दिए हैं। ताकि शहर वासियों को कोई भी परेशानी हो। जल्द ही खरखौदा में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।\\\'\\\'बीएस नैन,एसडीओ,जन स्वास्थ्य विभाग, खरखौदा।

22 करोड़ रुपए की राशि विधिवत योजनाबद्ध तरीके से खर्च की जाती तो आज खरखौदा के हर उपभोक्ता को बोतल बंद पानी के मुताबिक आरओ जैसा पानी हर घर को मुहैया होना चाहिए था, लेकिन योजना पर केवल पैसा खर्च किया गया, लेकिन समस्या का अभी तक निवारण नहीं किया गया।