- Hindi News
- घर में घुसकर की छेड़खानी परिवार के सदस्यों को पीटा
घर में घुसकर की छेड़खानी परिवार के सदस्यों को पीटा
शहरके वार्ड-7 निवासी एक लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि खरखौदा के तीन युवकों ने कुछ दिन पहले उसके साथ रास्ते में छेड़खानी की थी। वहीं रविवार को वे उसके घर में घुस गए और उसके साथ छेड़खानी करने के साथ ही उसके भाइयों को भी पीटा। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर तीन युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
शिकायतकर्ता लड़की का कहना है कि 2 दिसंबर को मंजीत, सितेंद्र सोनू ने उसे बीच रास्ते में तंग किया। जिसका विरोध करने पर उसके साथ बदसलूकी की। जिसकी जानकारी उसने घर पर दी। बाद में मामले में सुलह हो गई, लेकिन उक्त युवक घटना को लेकर उससे रंजिश बनाए हुए थे। 7 दिसंबर रविवार को मंजीत, सितेंद्र सोनू उनके घर में घुसे और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। उसके भाई सतीश, विकास विजय ने जब इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई की गई। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत तीनों युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरखौदा | फरमाणागांव निवासी एक विवाहिता ने गांव के ही युवक पर उसे अश्लील इशारे करने फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है। फरमाणा निवासी विवाहिता का कहना है कि गांव का ही विनोद आते-जाते समय केवल अश्लील इशारे करता है बल्कि फोन करके भी उसे अश्लील बातें करता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।