अशोक तंवर 12 फरवरी को खरखौदा में लेंगे बैठक
सोनीपत | हरियाणाप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. सत्यवीर निर्माण ने बुधवार को अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक की। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं को कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर 12 फरवरी को खरखौदा सब डिवीजन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम भरतू वाटिका रोहतक रोड में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।