पात्र को मृत दिखा काटी पेंशन, सीएम को शिकायत
थानागांव निवासी करीब 70 वर्षीय रामकंवार पुत्र भगवाना को समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने रिकार्ड में मृत दिखाकर उसकी पेंशन काटने का मामला प्रकाश में आया है। अब बुजुर्ग रामकंवार अपनी पेंशन बनवाने के लिए कई विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है। रामकंवार का कहना है कि किसी ने शरारत करके उनकी पेंशन काटी गई है, उन्हें रिकार्ड में मृत दर्शाया गया है। जिन्होंने ये कार्य किया है उन पर कार्रवाई करने अपनी पेंशन को दोबारा से जुड़वाने के लिए वह अब चक्कर काट रहा है। इस बारे में बुजुर्ग ने मामले की शिकायत जिला उपायुक्त, समाज कल्याण विभाग सीएम विंडो में भी दी है। एसडीएम कार्यालय में भी बुजुर्ग ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम राजीव अहलावत का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी फर्जी तरीके से किसने पेंशन काटी है, इसकी भी जांच होगी। दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
रामकंवार शिकायतकर्ता