विश्वकर्मा मंदिर के लिए भूमि पूजन किया
खिजराबाद|कस्बे मेंटैक्स बैरियर के समीप श्री विश्वकर्मा जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया। मौके पर भंडारा भी लगाया गया, जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
समाजसेवी राम करण धीमान ने कहा कि बुरे व्यसनों से दूर रहकर अपनी उर्जा समाज के रचनात्मक कार्याे में लगाएं। उन्होंने बताया कि श्री विश्वकर्मा कल्याण समिति ने कस्बे में भवन निर्माण का जो बीड़ा उठाया है, यह बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित शिक्षित होकर तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा। समाज में फैली कुरीतियों को छोड़ कर अच्छे तथा सभ्य समाज की रचना करें। मौके पर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, इनेलो नेता आदर्श पाल सिंह, सरपंच सुखबीर शर्मा, प्रवीन बटार, मोहन लाल धीमान, सुनील कुमार, करनैल सिंह धीमान, संजय गांधी, सुभाष कुमार, गोवर्धन धीमान, सुलेख चंद धीमान, सत्य प्रकाश रोहिला, सुशील गुप्ता, अनुज गर्ग, महीपाल रोहिला, जय कुमार रोहिला, पूर्व सरपंच योगराज वालिया उपस्थित थे।