पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई

शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिजराबाद | राजकीयमाध्यमिक विद्यालय चांदपुर में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। जिसमें बच्चों अध्यापकों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्कूल अध्यापक रघुबीर सिंह राणा ने शहीद भगत सिंह के बलिदान बारे जानकारी देते हुए बताया कि हमें अपने देश के अमर शहीदों पर गर्व है जिन्होंने अपना सब कुछ देश सेवा पर न्यौछावर कर दिया। ऐसे ही वीर सपूत थे भगत सिंह। भगत सिंह ने अल्प आयु में ही समाज को अहसास करा दिया था कि उनका मकसद केवल और केवल देश को आजाद कराना है। राणा ने बताया कि भगत सिंह उच्च कोटि के विद्वान थे। उन्हें हिन्दी, पंजाबी, अंग्रेजी उर्दू के साथ बंगला भाषा का भी अच्छा ज्ञान था। जलियांवाला बाग में हुई गोली बारी के समय उनकी उम्र मात्र 12 वर्ष की थी। लेकिन वह पैदल ही जलियांवाला बाग में पहुंच गए थे। उन्होंने जलियांवाला बाग में मारे गए भारतीयों का बदला लेने की कसम खा ली थी। युवा पीढ़ी को शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सदन कुमार, बिरमी देवी, संतलेश, रमेश, जसबीर सिंह