पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अश्लील हरकत के आरोपी शिक्षक को परिजनों ने पीटा, शिक्षक ने माफी मांगी

अश्लील हरकत के आरोपी शिक्षक को परिजनों ने पीटा, शिक्षक ने माफी मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेकेसीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा 9वीं कक्षा के छात्र के साथ अश्लील हरकत से भड़के परिजनों ग्रामीणों ने टीचर की पिटाई कर दी। आरोपी अध्यापक ने छात्र के पिता के पांव पकड़ कर माफी मांगने पर ही मामला शांत हुआ। हालांकि विभाग ने शिक्षक को तुरंत प्रभाव से डेपुटेशन कर टिबड़ियों गांव के स्कूल में भेज दिया है।

आरोप है कि स्कूल का टीचर कई दिन से एक छात्र को परेशान कर रहा था। वह उससे अश्लील हरकतें करता था। छात्र ने बताया कि पहले उसने सहन किया, लेकिन मास्टर की हरकतें बढ़ रही थी। ऐसे में परेशान होकर उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिसे सुन कर परिजन भी दंग रह गए। परिजन इस बारे में बात करने के लिए स्कूल गए तो टीचर उल्टा उन्हें ही बोलने लग गया। जिससे परिजन भड़क गए। छात्र के पिता ने ग्रामीणों को सारी सच्चाई बताई और वे स्कूल में पहुंच गए। इसके बाद सारा मामला स्कूल प्रिंसिपल के सामने रखा गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों ने अध्यापक को थप्पड़ मारे, जिसके बाद आरोपी अध्यापक ने छात्र के पिता से माफी मांगी ली। जिससे परिजन शांत हो गए। मौके पर परिजनों ने टीचर के तबादले की मांग की। जिस पर टीचर को डेपुटेशन पर भेज दिया गया। उधर, स्कूल प्रिंसिपल हरभजन कौर ने बताया कि इस बारे में बीईओ से बात की गई थी। उनके आदेश पर टीचर को तुरंत डेपुटेशन पर टिबडियों स्कूल में भेज दिया गया है।

खिजराबाद | घटना के बाद स्कूल में एकत्रित हुए ग्रामीण बातचीत करते हुए।