पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देर रात रेत से भरे ट्रक पकड़े, खनन अधिकारी बोले, यूपी से आए होंगे

देर रात रेत से भरे ट्रक पकड़े, खनन अधिकारी बोले, यूपी से आए होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाशहरजगाधरी पुलिस द्वारा अलग अलग जगह रविवार देर रात नाका लगाकर अवैध खनन कर रेत ले जा रहे आधा दर्जन ट्रक पकड़े। सभी ट्रकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मौके से पकड़े ट्रक चालकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने ट्रकों को सिटी थाना में खड़ा कराया हुआ है।

जगाधरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली था कि खिजराबाद की ओर से रेत से भरे ट्रक लाए जा रहे हैं। पुलिस ने अलग अलग जगह पर नाके लगाए। जहां से उन्होंने आधा दर्जन ट्रकों को पकड़कर अपने कब्जे में लिया। सिटी एसएचओ सुरेश पाल ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली कि रेत से भरे ट्रक इधर से आने वाले हैं तो उन्होंने बुड़िया चुंगी, अर्जुन नगर सहित कई स्थानों पर नाके लगवाए। जहां से ट्रकों को पकड़ा गया है।

हररोज निकलते हैं ट्रक : इधरजगाधरी निवासी सुभाष चंद, विक्रम सिंह, कैलाश, सुरेश गुप्ता, नीरज अग्रवाल का कहना है कि यहां से तो हर रोज इसी प्रकार से ट्रक निकलते हैं। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं होता। बस ट्रक ओवर लोड होते हैं जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनमें रेत ही भरी होगी। कई तो डंपर भी होते हैं जिनमें ऊपर से दिखाई देता है कि रेत भरी है।

खनन रोकने के पूरे इंतजाम

खननअधिकारी नीरज गुप्ता का कहना है कि हमारे यहां तो खनन नहीं हो रहा। ये ट्रक यूपी से आए होंगे। हमने खनन रोकने के पूरे इंतजाम किए हुए हैं। यदि रेत के ट्रक यूपी से रहे हैं तो हम क्या करें। एसएचओ सुरेश पाल का कहना है कि ट्रक तो खिजराबाद की ओर से ही रहा था तो खनन अधिकारी यह बात छिपाने का प्रयास क्यों कर रहे हैं। लगाएहैं दो नाके : खननअधिकारी नीरज गुप्ता ने कहा कि खिजराबाद से खनन कर आने वाले ट्रकों या ट्रालियों के लिए दो जगह नाके लगाए गए हैं, जिससे उन्हें रोका जा सके। लेकिन दो जगह नाके लगाने के बाद भी उन्हें वहां क्यों नहीं रोका गया।

थाना शहर जगाधरी पुलिस द्वारा अलग अलग जगह रविवार देर रात नाके लगाकर अवैध खनन कर रेत ले जा रह आधा दर्जन ट्रक पकड़े।a