- Hindi News
- खेत संवारने के लिए कृषि सिंचाई के नाले को ही तोड़ डाला
खेत संवारने के लिए कृषि सिंचाई के नाले को ही तोड़ डाला
गांवबहादुरपुरमें खेत संवारने के लिए दशकों से पुराने कृषि सिंचाई के नाले को अर्थमूवर से तोड़ दिया। ग्राम पंचायत ने पानी के नाले को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ थाना खिजराबाद में शिकायत की है। प्रभावित किसानों द्वारा पूरे मामले की लिखित शिकायत सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है।
खिजराबाद के निकट गांव बहादुरपुर में खेती की सिंचाई के कई दशकों पुरानी कूल को अर्थमूवर द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उक्त कूल द्वारा किशनपुरा, मुजाफत कलां, बहादुर पुर, चुहडपुर कलां, तिहमों आदि कई गांवों की हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई की जाती है। पानी के कुदरती जल बहाव को अवैध रूप से खुदाई कर साथ लगते कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ दिया गया है। कूल का स्थान बदल दिए जाने से सैकड़ों किसानों में रोष है। किसान राज कुमार, केशो राम, प्रदीप, अनिल, नरेश गुर्जर, पूर्व सरपंच योग राज वालिया, नरेश वालिया, कृष्ण लाल, रोहताश आदि ने बताया कि कृषि सिंचाई का उक्त नाला 50 सालों से ऐसे ही बहता चला रहा है।
सिंचाई विभाग के पास नाले का मैप मौजूद हैं। किसानों का कहना है कि बिना विभागीय अनुमति के कोई भी व्यक्ति पानी के रास्ते में तबदीली नहीं कर सकता है। किसानों की मांग है कि विभागीय अधिकारी मौके का निरीक्षण कर गैर कानूनी ढंग से पानी के बहाव को बदलने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई करें।
रास्ते की पैमाइश होगी
^ग्रामपंचायत बहादुर पुर की सरपंच पिंकी बटार ने बताया कि प्रभावित किसानों की तरफ से सूचना मिलते ही मामले की शिकायत थाना खिजराबाद में दे दी गई है। मौके पर काम बंद करा दिया गया है। कूल और रास्ते की जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।
गांव बहादुरपुर में एक किसान ने अपना खेत सवारने की खातिर दशकों से पुरानें कृषि सिंचाई के नाले को अथमूवर मशीन द्वारा तोड डाला है।