पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार माइनिंग खोलने पर जल्द लेगी निर्णय: कंवरपाल

सरकार माइनिंग खोलने पर जल्द लेगी निर्णय: कंवरपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा स्पीकर ने गांव डांडीपुर में 25 लाख की लागत से बने खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया

भास्करन्यूज | खिजराबाद

हरियाणाविधानसभाअध्यक्ष कंवर पाल ने कहा कि सरकार माइनिंग खोलने का जल्द ही निर्णय लेगी। वे देवधर गांव में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देवधर पंचायत के गांव डांडीपुर में 25 लाख की लागत से बने खेल स्टेडियम का उद्घाटन भी किया। स्पीकर ने बेगमपुर में 7 लाख, मालीमाजरा में 3 लाख देवार में 15 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की है।

उन्होंने धन्यवाद दौरे के दौरान बेगमपुर, मालीमाजरा, डांडीपुर, देवधर, भूड माजरा, मजहदवाला में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्रशर उद्योग से हजारों परिवार जुड़े हुए हैं। सरकार प्राथमिकता पर कार्य करते हुए जल्द ही माइनिंग खोलने बारे फैसला लेगी। स्टोन क्रशर से जुड़े बंद पड़े रास्तों को फिर से खोलने बारे भी जल्दी विचार किया जाएगा। उन्होंने हर घर में शौचालय बनवाने स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने देवधर में 25 लाख की लागत से तैयार शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम, देवधर में ही 4 लाख की लागत से बनी वाल्मीकि चौपाल गांव के लक्ष्मीबाई द्वार का भी उद्घाटन किया। स्पीकर द्वारा डीआरडीए स्कीम के तहत देवधर की 4 विधवाओं को सोलर लाइट पंखें भेंट किए। मौके पर नायब तहसीलदार जोधा राम, बीडीओ योगेश कुमार, एसडीओ पंचायती राज करनेल सिंह, एसएचओ खिजराबाद जंगशेर, संजीव चौधरी, मुकेश दमोपुरा, निलय सैनी, हरिदेव कांबोज, दलीप देवधर, भूपेंद्र चौधरी, पूर्व सरपंच कंवर सिंह, बंसी लाल सैनी सहायक परियोजना अधिकारी ओम गोयल आदि उपस्थित थे।

छछरौली | देवधरगांव में विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल को जैसे ही ऊंची सिहांसननुमा कुर्सी पर बिठाया गया तो वह यह कहकर हंस पड़े कि वह संत रामपाल की कुर्सी पर नहीं बैठना चाहते। अपनी सिंपल कुर्सी ही ठीक है। इससे माहौल खुशनुमा हो गया। इसके बाद उन्होने महारानी लक्ष्मी बाई द्वार का उद्घाटन किया।

संत रामपाल की कुर्सी पर नहीं बैठना