पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में इंस्टीट्यूट के पांच स्टूडेंट्स घायल

हादसे में इंस्टीट्यूट के पांच स्टूडेंट्स घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिजराबाद | पांवटासाहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने कार में जा रहे यमुना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्रों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना कलेसर के फैजपुर के पास पहाड़ीपुर मोड़ पर हुई। हादसे में पांच स्टूडेंट्स को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को फस्टएड देकर छुट्टी दे दी गई। खिजराबाद थाना के एएसआई रणबीर सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी कि कलेसर के फैजपुर के निकट सड़क दुर्घटना में काॅलेज के पांच छात्र घायल हो गए हैं। मौके पर जाकर देखा तो छात्रों को हल्की चोटें लगी हुई थी। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उन्हें फस्ट एड देकर छुट्टी दे दी गई। पांचों छात्र शनिवार को छुट्टी होने के चलते पांवटा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए जा रहे थे।