पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निष्पक्ष जांच कराने के लिए सीएम को शिकायत भेजी

निष्पक्ष जांच कराने के लिए सीएम को शिकायत भेजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडीपीओकीओर से खनन करने वालों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाने के मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को सीएम विंडो में दी शिकायत दी। उन्‍होंने मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

गांव जाटावाला के मैनूदीन, अफला, मैनूदीन, अगीर हसन, इलमू, वलीदीन, मुस्तकीन, जुल्फान, बलिया ने कहा कि 7 फरवरी को शाम के समय दो गाड़ियों में रेत था। जो गांव जाटावाला के पास से गुजर रही थी।

माइनिंग टीम ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जा में लेकर चालकों पर केस दर्ज कर दिया। दोनों गाड़ियां खिजराबाद की तरफ से रही थी। माइनिंग टीम द्वारा झूठा केस दर्ज कराया गया, कि टीम पर गाड़ियां चढ़ाने की कोशिश की गई। जबकि, चालकों ने ऐसा कुछ नहीं किया। दोनों गाड़ियों के चालकों पर गांव पास गुजर रही नदी में से रेत निकालने का झूठा केस बनाया है। टीम ने गांव के सरपंच उसके पति पर मुकदमा दर्ज किया है, जो कि खनन की शिकायत प्रशासन को नहीं देने बारे दर्ज किया गया है, वह निराधार झूठा है, क्योंकि गांव के पास से गुजरने वाली नदी में केवल मिट्टी है, रेत नहीं है। इसमें निष्पक्ष जांच की जाए अौर झूठा केस दर्ज कराने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

जाट्टावाला के ग्रामीण बोले बेकसूर हैं हम। जांच हो तो पता चले हकीकत।