पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमरे से महिला और युवक को पकड़ा पड़ोसियों ने

कमरे से महिला और युवक को पकड़ा पड़ोसियों ने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किराएकेमकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक जोड़े के मिलने पर पड़ोसियों ने जमकर हंगामा किया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

खिजराबाद में कुटीपुर रोड पर यूपी की एक महिला द्वारा बोम्बेपुर के व्यक्ति से कमरा किराए पर लिया हुआ है। पड़ोसियों को महिला की गतिविधियां कुछ संदिग्ध लगी। सोमवार दोपहर बोम्बेपुर निवासी एक युवक महिला के कमरे में गया तो पड़ोसियों द्वारा उसे घेर लिया गया। नाराज पड़ोसियों द्वारा किरायदार महिला का सामान उठा कर बाहर फेंक दिया गया।

हंगामा होने पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा किरायदार महिला सहित युवक युवती को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाना प्रबंधक जंगशेर सिंह का कहना है कि वह पंचकूला से लौट रहे हैं।

घटना की जानकारी उन्हें मिल चुकी है। थाने पहुंच कर मामले की जांच करने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।

हंगामे के बाद मौके पर जमा लाेग।