पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत से भरे पांच ट्रक पकड़े

रेत से भरे पांच ट्रक पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिजराबादपुलिसने अवैध खनन कर रेत ले जाते 5 ट्रकों को कब्जे में लिया है। ट्रकों को तिरपाल डाल कर ढका था। एक चालक ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने ट्रक का वजन कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीती रात खिजराबाद पुलिस ने यमुना नदी में अवैध खनन कर रेत ले जाते कई वाहनों को पकड़ लिया। सूचना के आधार पर पुलिस ने जगाधरी-पांवटा नेशनल हाइवे पर गश्त तेज कर नाकाबंदी की गई। इस दौरान पांच ट्रक को पकड़ा गया। ताजेवाला की ओर से आए एक ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने का प्रयास किया गया। मगर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। सभी ट्रक में रेत थी। यहां बता दें कि ताजेवाला, कलेसर, ममदूबास के आस पास अवैध खनन माफिया सक्रिय है। यमुना नदी के रेत की आस पास भारी मांग है। प्रशासन के अंकुश के बावजूद अवैध खनन जारी है। उधर, एसएचओ खिजराबाद दलीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

खिजराबाद- पुलिस ने रेत से भरे पांच ट्रक पकडे हैं