हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
खिजराबाद | जगाधरी-पांवटानेशनल हाइवे पर कस्बे के समीप कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वह देर शाम ससुराल यूपी के गांव फैजाबाद से घर लौट रहा था। खिजरी निवासी राशिद हथनीकुंड के समीप गांव फैजाबाद अपनी ससुराल में आया हुआ मृतक के परिजन युशफ ने बताया कि देर शाम वह बाइक से गांव खिजरी रहा था। गांव बहादुरपुर के निकट खिजराबाद की ओर से तेज रफतार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक बस स्टैंड पर लुहार की दुकान चलाता था।