आग लगने से घरेलू सामान जला
खिजराबाद | कस्बेमें मिट्टी के तेल के दिए के अचानक नीचे गिर जाने से एक घर में आग लग गई। कमरे के अंदर इंधन के लिए रखी सूखी लकड़ियां की वजह से आग तेजी से भड़क गई। आग से घरेलू सामान जल कर राख हो गया। कस्बा निवासी पवन के घर में रोशनी के लिए दीया जलाया था। जिससे आग भड़क गई। इससे अनाज, कपड़े, चारपाई बिस्तर जलकर राख हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, मगर तक आग में सारा सामान जल कर राख हो गया। समाजसेवी महीपाल रोहिला ने बताया कि आग में कुछ नही बचा है।