- Hindi News
- बनने के कुछ समय बाद ही टूट जाती हैं सड़कें, हो रही परेशानी
बनने के कुछ समय बाद ही टूट जाती हैं सड़कें, हो रही परेशानी
खिजराबादअनाजमंडी में हाल ही में बनी सड़कें एक सीजन भी टिक से नहीं झेल पाई हैं और टूट कर बिखरने लगी हैं। बजरी उखड़ने के कारण सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे क्षेत्र के किसान अनाज मंडी के आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निमार्ण में बरती गई लापरवाही की जांच की जाए। सड़क को दोबारा बनवाया जाए।
किसान देवेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, ह्रिदय राम नंबरदार अराइयांवाला का कहना है कि धान की फसल का सीजन शुरू होने में मात्र दस दिन का समय शेष है। मंडी में सड़कों की मरम्मत का जो कार्य पिछले गेहूं के सीजन के बाद कराया गया था। वह टूटकर बिखरने लगा है। सड़कों में बड़े बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। धान की फसल को फड़ तक ले जाने के लिए सारे रास्ते खराब होने शुरू हो गए हैं। जबकि मंडी में आवक अधिक होती है। फड़ों की बजाए फसल को सड़कों पर ही तोला जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क मरम्मत का कार्य सीजन शुरू होने से पहले दोबारा कराया जाए, ताकि धान की फसल बर्बाद हो।
पानी निकासी की नहीं है उचित प्रबंध
किसानोंका कहना है कि मंडी की सड़कों का डिजाइन सही नहीं होने के कारण बरसात के पानी से सड़कें लबालब भर जाती हैं। पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई जाएं। जल भराव की वजह से भी सडके जल्दी टूट रही हैं।