- Hindi News
- नाला मिट्टी डालकर किया बंद, हाइवे पर जमा हुआ पानी
नाला मिट्टी डालकर किया बंद, हाइवे पर जमा हुआ पानी
खिजराबाद | नेशनलहाइवे पर खिजराबाद बस स्टैंड के समीप सड़क के साथ बनाया गया पानी निकासी का नाला बंद होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है। बरसात का पानी खड़ा होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव से सड़क तालाब का रूप ले चुकी है।
खिजराबाद बस स्टैंड पर नेशनल हाइवे 73ए पानी में डूबा हुआ है। बरसाती पानी के सड़क पर जमा होने के कारण दुकानदार तथा वाहन चालक परेशान हैं। तेज गति से गुजरने वाले वाहन राहगीरों पर दूषित पानी की बौछार कर रहे हैं। जल भराव के कारण सड़क का एक किनारा जमीन में धंस गया है।
जलनिकासी ठीक नहीं होने के कारण नाला किया बंद : नेशनलहाइवे के फोर लेन बनाए जाने के समय सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण भी किया गया था। लेकिन नाले का ढलान सही नहीं होने के कारण जलभराव शुरू हो गया। परेशान दुकानदारों द्वारा नाले को मिट्टी डाल का बंद कर दिया गया। कई जगहों पर दुकानदारों द्वारा नाले के उपर खोखे लगा दिए गए हैं। थोड़ी सी बरसात होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है। व्यापारी रमेश चंद्र, विष्णु का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए नाले की खुदाई की जाए।
खिजराबाद | हाइवे पर जमा बरसाती पानी।