- Hindi News
- जलस्तर बढ़ने से यूपी को पानी की आपूर्ति बहाल
जलस्तर बढ़ने से यूपी को पानी की आपूर्ति बहाल
खिजराबाद | पहाड़ोंपर हुई बरसात से यमुना नदी के जल बहाव में मामूली सुधार आया है। रविवार सुबह 1300 क्यूसिक पर बह रही यमुना का जल स्तर अब 8 हजार को पार कर गया है। पानी की उपलब्धता बढ़ते ही नदी जल के सांझेदार राज्य यूपी की सूखी पड़ी पूर्वी नहर को जलापूर्ति फिर से शुरू कर दी गई है। यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में हुई बारिश से सुस्त बह रही यमुना नदी के जल बहाव में सुधार आया है। सिंचाई विभाग के हथनीकुंड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह यमुना का जलस्तर 1312 क्यूसिक के न्यूनतम बिंदू तक जा पहुंचा था। पानी की उपलब्धता घट जाने पर यूपी की जलापूर्ति बंद कर दी गई थी। पहाड़ों पर जारी बरसात से जल बहाव बढ़कर 8168 क्यूसिक हो गया है। विभागीय बारिश होने से पानी का बढ़ना जारी है।