पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘शेरनी’ जो बंदरों को मारने के लिए दौड़ती थी अब उन्हीं के बच्चे को दूध पिलाकर पाल रही है

‘शेरनी’ जो बंदरों को मारने के लिए दौड़ती थी अब उन्हीं के बच्चे को दूध पिलाकर पाल रही है

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चर्चा में है कुतिया का बंदर के बच्चे के प्रति उमड़ा प्रेम

भास्करन्यूज | खिजराबाद

कलेसरस्थितश्रीकालेश्वर महादेव मठ में शेरनी नामक कुतिया एक बंदर के बच्चे को दूध पिला कर उसका पालन रही है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर में आने वाले लोग भी यह प्रेम देखकर हैरान है। चार दिन पूर्व शेरनी ने छह बच्चों को जन्म दिया गया था। दो बच्चों की मौत हो जाने पर वह साथ लगते जंगल से बंदर के बच्चे को लेकर आई और उसे अपने बच्चों की तरह पालने लगी है।

कालेश्वर मठ के महंत स्वामी शांता नंद ने बताया कि शेरनी (कुतिया) का स्वभाव बहुत खूंखार है। बंदरों को मंदिर परिसर में कभी फटकने तक नहीं देती, लेकिन दो बच्चों की हुई मौत के बाद उसके स्वभाव में परिवर्तन देखा गया है। स्वामी शांतानंद ने बताया कि परिस्थितियों का प्रभाव जानवरों पर भी होता है। शेर चीते जैसे खूंखार जानवर भी अपना आतंकी स्वभाव छोड़ कर प्रेम करने लगते हैं। स्वामी ने बताया कि बंदर का बच्चा शेरनी के बच्चों के साथ खूब घुल मिल गया है। मठ के कर्मचारियों ने शेरनी की खुराक बढ़ा दी है।

खिजराबाद. शेरनीनाम की कुतिया बंदर के बच्चे को दूध पिलाती हुई।