- Hindi News
- संतों से जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए : स्पीकर
संतों से जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए : स्पीकर
खिजराबादकेबाबा विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि संत महापुरुषों का जीवन मानव कल्याण के लिए होता है। संतों के जीवन से प्रेरणा लें।
उन्होंने कहा कि धीमान समाज बहुत मेहनती और राष्ट्रभक्त है। शिक्षित समाज देश की तरक्की का आधार होता है। स्पीकर कंवरपाल की ओर से विश्वकर्मा मंदिर को दस लाख रुपए देने की घोषणा भी की गई। स्पीकर कंवरपाल ने कहा कि महापुरुषों का जीवन समस्त मानव जाति के भले के लिए होता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास सबका साथ सबका विकास करने का है। सरकार विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के मुद्दे लेकर आगे बढ़ रही है। संपूर्ण स्वच्छता और कन्या भ्रूण-हत्या पर रोक जन आंदोलन का रूप ले चुके हैं। लड़कियों के संपूर्ण विकास के लिए सरकार की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शुरू किया गया हैै। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण-हत्या के कारण हमारे समाज में लड़कियों की संख्या में भारी गिरावट आई है, जो बहुत ही चिंता का विषय है। कन्या भ्रूण-हत्या की बुराई को समाप्त करने के लिए हम सबको मिलकर समाज में जागरुकता लानी होगी। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करना ही वर्तमान सरकार प्रयास है। विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर कमेटी को 10 लाख की राशि देने की घोषणा की।
मौके पर प्रधान रामकरण धीमान, उपप्रधान रमेश चंद धीमान, तारा चंद धीमान मौजूद थे।
खिजराबाद. विश्वकर्माजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते स्थानीय लोग।