पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजबाहे की पैमाइश कराने पर राजी हुए किसान

रजबाहे की पैमाइश कराने पर राजी हुए किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>आज सिंचाई विभाग के एक्सईएन से मिलेंगे

भास्करन्यूज| खिजराबाद

ग्रामपंचायतबहादुरपुर तोड़े गए कृषि सिंचाई के रजबाहे की पैमाइश कराएगी। सरपंच की ओर से बीडीपीओ को लिखित प्रस्ताव भेजा गया है। भूमि की निशानदेही कराने पर दोनों पक्ष राजी हो गए हैं। रजबाहे के ढहाए जाने से प्रभावित हुए किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को दादूपुर सिंचाई विभाग के एक्सईएन से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग करेंगे।

किसानों द्वारा दशकों पुराने बांध को गैर कानूनी तरीके से तोड़ने की आरटीआई के माध्यम से सिंचाई विभाग से जानकारी मांगी जाएगी। गांव बहादुरपुर में तीन दिन पूर्व कई दशक पुराने कृषि सिंचाई के रजबाहे बांध को गैर कानूनी तरीके से ढहाए जाने के विवाद को पंचायत कानूनी तरीके से सुलझाने के प्रयास में लगी है। सरपंच पिंकी बटार की ओर से एक प्रस्ताव बीडीपीओ को भेजा गया है। प्रस्ताव में पंचायत की ओर से किसान की जमीन और रजबाहे के साथ लगती पंचायती जमीन की निशानदेही कराए जाने की मांग की गई है। सरपंच ने बताया कि जमीन की पैमाइश के लिए सभी लोग तैयार हैं।

सरपंच के मुताबिक विवाद को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। दूसरी तरफ रजबाहे बांध तोड़े जाने से प्रभावित हुए किसानों की एक बैठक हुई है। बैठक की जानकारी देते हुए किसान राज कुमार ने बताया कि किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल वीरवार को सिंचाई विभाग के एक्सइएन से मिलकर कृषि सिंचाई के रजबाहे बांध को गैर कानूनी तरीके से तोड़ने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

खिजराबाद ग्राम पंचायत बहादुरपुर तोडे गए कृषि सिंचाई के रजबाहे की पैमाइश कराएगी।