पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खैर से भरे ट्रक को पीछे से सुरक्षा दे रही थी कार विभाग ने दबोचा

खैर से भरे ट्रक को पीछे से सुरक्षा दे रही थी कार विभाग ने दबोचा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिजराबाद | जंगलसे कीमती लकड़ी की तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। मंगलवार को कलेसर फारेस्ट रेंज के कर्मचारियों ने खैर से भरे ट्रक को दो लोगों के साथ पकड़ा है। तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कुरुक्षेत्र भेज दिया गया है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लकड़ी तस्कर एक ट्रक में लकड़ी लेकर कर निकलने वाले हैं। विभाग ने नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इसी दौरान एक ट्रक को जैसे ही रूकने का इशारा किया गया तो चालक ने स्पीड तेज कर वहां से निकल गया।

ट्रक के साथ चल रही टाटा सफारी में सवार लोग ने कर्मचारियों से बहस करने लगे। इस दौरान ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पीछे कर कुछ ही दूरी पर कर्मचारियों ने खैर से भरे ट्रक में सवार दो तस्करों को काबू कर लिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान टाटा सफारी में सवार सभी लोग फरार हो गए हैं।

कलेसर रेंज अधिकारी राज पाल राघव ने बताया कि तस्करी करने के आरोप में साजिद आलमगीर को गिरफ्तार किया गया है। मामले को पर्यावरण कार्ट भेजा गया है। ट्रक में 60 क्विंटल खैर की लकड़ी लदी हुई। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।