पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यमुना नदी में पानी घटा यूपी की सप्लाई बंद

यमुना नदी में पानी घटा यूपी की सप्लाई बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिजराबाद|यमुना नदीमें पानी की उपलब्धता कम हो जाने के कारण हथनीकुंड बैराज से यूपी को पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। बुधवार सुबह नदी का जलस्तर घटकर मात्र 1585 क्यूसिक रह गया है। दिल्ली को डिमांड के मुताबिक 824 क्यूसिक पानी दिया जा रहा है।कई दिनों से नदी का जल बहाव 25 सौ क्यूसिक बना था। बुधवार सुबह पांच बजे घटकर केवल 1585 के न्यूनतम बिंदु पर पहुंच गया। कम जल बहाव के कारण यूपी का शेयर नहीं बन पा रहा है। सिंचाई विभाग के हथनीकुंड बैराज कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली को डिमांड के मुताबिक 824 क्यूसिक पानी की आपूर्ति की जा रही है।

मांगके मुताबिक नहीं मिल रहा पानी : नदीका जल बहाव कम हो जाने के कारण नहरी पानी की मांग की पूर्ति नहीं हो पा रही है। कंट्रोल रूम के मुताबिक हरियाणा की पानी की मांग 55 सौ क्यूसिक की जा रही है। हरियाणा को केवल 1428 क्यूसिक पानी ही मिल रहा है। सिंचाई विभाग के मुताबिक यूपी की डिमांड 15 सौ क्यूसिक है। जबकि पानी कम होने के कारण उनका शेयर नहीं बन रहा है।