- Hindi News
- कोल्ड ड्रिंक की बोतल में निकला कचरा, उपभोक्ता जाएगा कोर्ट
कोल्ड ड्रिंक की बोतल में निकला कचरा, उपभोक्ता जाएगा कोर्ट
खिजराबादमेंएक ग्राहक द्वारा खरीदी गई कोल्ड ड्रिंक की बोतल में कचरा मिला है। ग्राहक मामले को उपभोक्ता कोर्ट में ले जाने का मन बना चुका है।
कस्बा में कुटीपुर रोड स्थित एक बेकरी की बड़ी दुकान से खरीदी गई लेमन जूस की बोतल में मीट के टुकड़े जैसा कचरा तैरता हुआ मिला। बहादुरपुर निवासी रेडियो-टीवी मैकेनिक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि उसने घर ले जाने के लिए कुटीपुर रोड स्थित बेकरी की दुकान से नींबूज मसाला सोडा की कई बोतलें खरीदी। घर पहुंच कर जैसे ही उसने लेमन जूस बच्चों को देने लगा तो उसका ध्यान बोतल में तैरते कचरे पर गया। कंपनी की बोतल में कचरा देख हैरान रह गया। भूपेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास बेकरी से खरीदे गए कोल्ड ड्रिंक्स का बिल है और वह इस मामले को उपभोक्ता कोर्ट में ले जाएगा। ग्राहक का कहना है कि यह सीधा-सीधा स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। ऐसे मामलों में फूड एंड सप्लाई विभाग को भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उक्त बेकरी पर औचक निरीक्षण कर जांच की जाए कि बाजार में बेचा जा रहा कोल्ड ड्रिंक्स कहीं नकली तो नहीं है।
खिजराबाद | कोल्ड ड्रिंक की बोतल से मिला कचरा