पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार चालक ने वन रक्षक को पीटा

कार चालक ने वन रक्षक को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिजराबाद|वन विभागकी चिक्कन चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार चालक ने वन रक्षक पर हमला कर उसकी वर्दी फाड़ दी मारपीट कर घायल कर दिया। वन रक्षक ने थाना खिजराबाद में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, ड्यूटी पर तैनात कर्मी की वर्दी फाड़ने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। कलेसर नेशनल पार्क की कांसली बीट के वन रक्षक मुकंदी राम चिक्कन चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रहे थे। वन राखा रामू भी उनके साथ मौजूद था। मुकंदी राम ने बताया कि एक इंडिका कार को रुकने का इशारा किया लेकिन वह चकमा देकर नाके से फरार हो गया। कुछ देर बाद वह कार लेकर वापस आया और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगा। आरोप है कि कार चालक ने उनसे मारपीट की और वर्दी फाड़ दी गई। आरोप है आरोपी धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। वन रक्षक ने हमलावर आलमगीर की शिकायत थाना में की गई है। थाना प्रबंधक जंगशेर ने बताया कि मुकंदी राम के बयान पर आरोपी आलमगीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।