पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में अब होगा विकास: विक्रम ठेकेदार

प्रदेश में अब होगा विकास: विक्रम ठेकेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | कोसलीसे भाजपा उम्मीदवार विक्रम ठेकेदार ने शनिवार को कोसली क्षेत्र के गांव जैनाबाद, मंदौला , ढाणी ठेठरबाढ, बोहका, ऊंचा, धवाना, लोहाना सहित विभिन्न गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। ठेकेदार ने कहा कि देश को पहली बार नरेंद्र मोदी सरीखा मजबूत प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि कोसली क्षेत्र में वर्तमान सरकार के शासनकाल के दौरान जमकर भेदभाव बरता गया। विकास के मामले में कोसली को पीछे ही रखा गया। नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं और बिजली पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन अब क्षेत्र की जनता इसे और सहन नहीं करेगी। कोसली क्षेत्र के लोग इस बार योग्य उम्मीदवार को प्रतिनिधि बनाएंगे।