छात्रों ने बताया स्वच्छता का महत्व
कोसलीके आरसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के दौरान स्वच्छता का महत्व और उसे कैसे बनाएं रखें विषय पर विचार रखे।
विद्यालय के निदेशक श्रीभगवान ने यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें इस दौरान अभियान में तो योगदान देना ही है साथ ही अभियान के बाद भी अपने घरों तथा आसपास स्वच्छता को बनाए रखना है। इसके लिए कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कोसली. कोसलीके आरसीएम स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।