वालीबॉल स्पर्धा की विजेता टीम सम्मानित
कोसली | गुरावड़ास्थित राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित खण्ड स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में बोहतवास भोंदू स्थित कृष्णा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर स्कूल प्रबंधक सुनीता ने पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य जयभगवान, खेल प्रशिक्षक सतपाल यादव आदि ने भी अपने विचार रखे।