- Hindi News
- स्वास्थ्य केंद्र के सामने दूषित पानी से परेशानी
स्वास्थ्य केंद्र के सामने दूषित पानी से परेशानी
कोसली | उपमंडलके गांव गुडियानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने मुख्य रास्ते पर गंदा पानी जमा होने पर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों राकेश, रामोतार यादव, कंवर सिंह, दरियाव सिंह, रामकुमार आदि ने उपायुक्त को पत्र सौंप कर केन्द्र के सामने से दूषित पानी की निकासी करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने उपायुक्त को शिकायत देकर समस्या के जल्द समाधान की गुहार लगाई है। ग्राम सरपंच कांता देवी का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार प्रस्ताव पास कर भेजे चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। जल्द समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।