पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेवाड़ी से एक प्रत्याशी ने किया नामांकन बावल से अब तक नहीं खुला खाता

रेवाड़ी से एक प्रत्याशी ने किया नामांकन बावल से अब तक नहीं खुला खाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरकाररेवाड़ी से भी पहले उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार को रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी से कामरेड बलराम ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं कोसली से एक आजाद उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुका है तथा बावल विधानसभा क्षेत्र में नामांकन का खाता अभी तक नहीं खुल पाया है।

नामांकन दाखिल करने की शुरूआत 20 सितंबर से हो गई थी। पितृपक्ष होने के कारण उम्मीदवारों ने नामांकन ही दाखिल नहीं किए। कोसली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के पहले दिन एक आजाद उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया था।

नेताजी नवरात्रों के इंतजार में ही नामांकन दाखिल नहीं कर रहे थे। गुरुवार को नवरात्रों के साथ ही नामांकन दाखिल करने वालों की लाईन लगेगी।

नवरात्रों को नामांकन दाखिल करने के लिए शुभ माना जा रहा है। यहां बता देना जरूरी है कि 27 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 1 अक्टूबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जाएंगे तथा 3 बजे के बाद आजाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।

रेवाड़ी विधानसभा से सबसे पहले नामांकन करने के बाद एसडीएम कार्यालय में नामांकन की रसीद दिखाते एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी से प्रत्याशी कामरेड बलराम यादव।