पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिसंबर में अब तक जन्मी 500 बेटियां, मनाया सामूहिक जन्मदिन

दिसंबर में अब तक जन्मी 500 बेटियां, मनाया सामूहिक जन्मदिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | महिलाएवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण के लिए शुरू की गई ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत मंगलवार को जिलाभर में दिसंबर माह में जन्मी बेटियों को जन्मदिन मनाया। रेवाड़ी खंड कार्यक्रम मसानी में आयोजित हुआ, जिसमें डीसी आरसी वर्मा की अध्यक्षता में 2012 2013 के दिसंबर माह में जन्मी कन्याओं का जन्मदिन केक काटकर मनाया। खंड खोल में रेवाड़ी एसडीएम रविंद्र यादव, नाहड़ में एसडीएम कोसली निर्मल नागर, जाटूसाना में जिला शिक्षाधिकारी संगीता यादव, बावल में बावल एसडीएम तथा शहर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र फौगाट की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलेभर में करीब 500 लड़कियों का जन्मदिन मनाकर बेटी बचाने का संदेश दिया गया।

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना

लिंगानुपात की दशा सुधारने को लेकर उठाया कदम

उपायुक्तने कहा कि जिलों में गिरते लिंगानुपात की दशा सुधारने बेटियों को सक्षम बनाने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिला में एक हजार लड़कों की तुलना में 787 लड़कियां हैं, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अब बेटे बेटी के बीच भेदभाव पुराने जमाने की बात हो गई। गिरते लिंगानुपात को काबू करने के लिए अभी से मिलजुलकर कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि बुढ़पुर गांव को गोद लिया है, ताकि उसमें बेटियों को सक्षम बनाया जा सके। डीसी ने कहा कि लड़कियों को मान-सम्मान देने उनका सशक्तिकरण करने के लिए सरकार द्वारा प्रदेश में लाडली योजना चलाई गई है, जिसके तहत दूसरी लड़की के पैदा होने पर पांच वर्षों तक पांच हजार रुपए की राशि प्रति वर्ष एलआईसी के माध्यम से लड़की के खाते में जमा कराई जा रही है, जो लड़की के 18 वर्ष की होने उपरांत उसकी शिक्षा, विवाह आदि पर खर्च हेतु प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण को बल देने के लिए सबला, सर्वोच्च माता पुरस्कार अन्य योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इस मौके पर मॉर्निंग ग्लोरी की सलोनी सिंगला, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष अहलावादी, सरपंच मसानी ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विजय अग्रवाल, संजीव जैन, रवि गुप्ता, सीडीपीओ सीमा ग्रोवर, डीआईपीआरओ सूरजभान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

माह के दूसरे मंगलवार को होगा संयुक्त कार्यक्रम

डीसीने बताया कि प्रत्येक खंड में हर माह के दूस