पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीनी विवाद में खुद को लगाई आग

जमीनी विवाद में खुद को लगाई आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके गांव नाहड़ में बीती रात एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा आत्महत्या का प्रयास किया। व्यक्ति को गंभीर अवस्था में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाहड़ निवासी अशोक कुमार का कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर वह पिछले लंबे समय से परेशान था। सोमवार को अशोक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद व्यक्ति घर के बाहर भागा, जिसे जलता हुआ देख आस के लोगों ने आग बुझाई। लोगों ने उसे उपचार के लिए नाहड़ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।