डेकोरेशन स्पर्धा में पिंकी प्रथम
डेकोरेशन स्पर्धा में पिंकी प्रथम
कोसली | बोहतवासभोंदू स्थित कृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में पिंकी ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय तथा राधे श्याम भूपेंद्र ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थिर्यों को कॉलेज निदेशक अमित यादव ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रवक्ता राकेश कुमार, पूर्णिमा, अजीत सिंह, विजयपाल, संजीव कुमार, लोकेश सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।