- Hindi News
- फर्जी टिकट जांच करने वालों का गिरोह सक्रिय
फर्जी टिकट जांच करने वालों का गिरोह सक्रिय
रेवाड़ीसे भिवानी जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों फर्जी टीसी बनकर ठगी करने का गिरोह खासा सक्रिय हो गया है। यह गिरोह सिर्फ यात्रियों से वसूली कर रहा है बल्कि विरोध करने पर मारपीट भी कर रहे हैं। ऐसे दर्जनभर लोग अभी तक सामने चुके हैं, जिनके साथ गिरोह के सदस्यों ने मारपीट की है या फिर अवैध तरीके से उगाही की है।
8-10के करीब हंै बदमाश
रेवाड़ीसे भिवानी चलने वाली ट्रेनो में इस गिरोह का आतंक बीते एक माह से खासा तेजी से बढ़ रहा है, ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की माने तो गिरोह के ये सदस्य सूट-बूट पहनकर बिलकुल टीटी की तरह ही आते हैं और इनके पास पेन डायरी भी होती है। ये लोग दिखने में एकदम टीटी की तरह लगते हैं और एक साथ ही ट्रेन के कई डिब्बों में चढ़ते हैं। जिन लोगों के पास टिकट नहीं होता, उन्हें गिरोह के ये सदस्य अपना शिकार बनाते हैं और जुर्माने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। रकम वसूलने के बाद उनको किसी तरह की रसीद तक भी नहीं दी जाती। अगर किसी ने इनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा, तो वे मारपीट शुरू कर देते हैं। कोसली निवासी पवन कुमार ने बताते हैं कि शुक्रवार को वे कोसली से दादरी के लिए ट्रेन में चढ़े थे। टिकट जांच करने आए युवक पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने आइकार्ड दिखाने को कहा, तो उक्त टीटी बनकर आए फर्जी युवक ने उसके साथ मारपीट की। दादरी पहुंचने के बाद पवन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। हालांकि यह बात रेलवे के अधिकारियों तक भी पहुंच चुकी है लेकिन कार्रवाई के नाम पर अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है।
कोसलीसे दादरी के बीच में होती है वारदातें
उक्तफर्जी टीटी कोसली से दादरी के बीच में वारदातों को अंजाम देते हैं। इनके लिए यहां वारदात को अंजाम देना इसलिए आसान हो जाता है क्योंकि रेवाड़ी से निकलते ही बीकानेर डिवीजन शुरू हो जाता है। रेवाड़ी स्टेशन की आरपीएफ टीम वहां पर कार्रवाई करने के लिए नहीं जाती। वहीं दूसरी तरफ बीकानेर डिवीजन की आरपीएफ टीम को सब जानकारी है लेकिन वे कार्रवाई नहीं कर रहे।
मामला अभी सामने आया है, बीकानेर डिवीजन में बात की है : अधीक्षक
स्टेशनअधीक्षक गोपाल भाटी का कहना है कि शनिवार को इस तरह का मामला सामने आया है। स्थानीय आरपीएफ टीम से बातचीत करने के साथ ही बीकानेर डिवीजन की आरपीएफ टीम से भी संपर्क साधा गया है। बदमाशों को दबोचने के लिए निश्चित तौर पर क