‘स्पीड’ का दूसरा चरण 9 फरवरी से
स्पीड का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। अब 9 फरवरी से स्पीड का दूसरा चरण शुरू होगा, जो कि 16 फरवरी तक चलेगा। इसकी प्रतियोगिता शहर के तुलाराम स्टेडियम तथा कोसली गुरावड़ा के राजीव गांधी खेल परिसरों में आयोजित की जाएंगी। इस दौरान 9 फरवरी को बावल खंड के खिलाड़ियों का टेस्ट राव तुलाराम स्टेडियम में होगा।
इसके बाद 10 फरवरी को खोल खंड, 11 और 12 फरवरी को रेवाड़ी खंड के टेस्ट राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
इसके बाद नाहड़ खंड के 13 फरवरी को राजीव गांधी खेल परिसर कोसली तथा जाटूसाना खंड के टेस्ट 14 15 फरवरी को राजीव गांधी खेल परिसर गुरावड़ा में आयोजित किए जाएंगे।
वंचितोंका 16 फरवरी को होगा टेस्ट
खंड-स्तरपर आयोजित होने वाले स्पीड में 30 मीटर लाइंग रन, स्टेंडिंग ब्राड जंप, मेडिसन बाल, छह गुणा दस मीटर शटल रन, फॉरवर्ड बैंड एंड रिच तथा 800 मीटर दौड़ कराई जाएंगी। खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रमेश जांगड़ा ने बताया कि खिलाडिय़ों को जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा, जन्म प्रमाण पत्र नहीं लाने वाले खिलाड़ियों को स्पीड टेस्ट में भाग लेने का मौका नहीं दिया जाएगा। जांगड़ा ने बताया कि जो खिलाड़ी निर्धारित तिथि खंड में टेस्ट देने से वंचित रह जाएंगे उन सभी खिलाड़ियों के टेस्ट 16 फरवरी को तुलाराम स्टेडियम में होंगे।
16 फरवरी तक चलेगा दूसरा चरण, राजीव गांधी खेल परिसर में होंगे टेस्ट