पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवाहर नवोदय की परीक्षा में बैठे 4534 परीक्षार्थी

जवाहर नवोदय की परीक्षा में बैठे 4534 परीक्षार्थी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी। जवाहर नवोदय की 6 कक्षा के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर जिले के 12 परीक्षा केंद्र में 4534 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ लगी रही। वहीं दूसरी तरफ परीक्षार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

परीक्षा के लिए शहर में राजकीय वरिष्ठ बाल विद्यालय, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं धारूहेड़ा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल स्थित राजकीय बाल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहड़ कोसली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाटूसाना के राजकीय उच्च राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदौला के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। बता दें कि परीक्षा के लिए 4672 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 4534 ने परीक्षा दिया।