पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमले की वारदात में शामिल पांचवां आरोपी गिरफ्तार

हमले की वारदात में शामिल पांचवां आरोपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | कोसलीक्षेत्र के गांव बहाला निवासी विक्रम सिंह के घर में घुसकर उस पर गोली चला हमला करने की वारदात में शामिल पांचवें आरोपी को शुक्रवार शाम नाहड चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पलवल जिला निवासी साकिब के रूप में हुई है। उक्त वारदात में पुलिस 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चूकी है। मामला 15 जनवरी का है। जांचकर्ता एएसआई जितेन्द्र ने बताया कि साकिब वारदात के समय मुख्य आरोपी संजय के भाई के साथ बहाला निवासी विक्रम सिंह के घर पर गया था।